Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

अनिल मोदी ने दी जरूरतमंद को बैसाखी।

जमशेदपुर–28 जून।भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी नें एक जरूरतमंद महिला को आज बैसाखी भेंट दी।आदित्यपुर की एक महिला को पैर में चोट लगने के कारण चलनें फिरने में दिक्कत हो रही थी।महिला के परिचित युवक दिनेश शर्मा ने इस बाबत भाजपा नेता अनिल मोदी से चर्चा की एवं मदद का आग्रह किया।मोदीं नें इस कार्य में तत्परता दिखाते हुये आज श्याम बाल मंडल के सचिव विमल अग्रवाल के साथ आदित्यपुर जाकर उस महिला को बैसाखी सुपुर्द की।इस अवसर पर अनिल मोदी ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है।इस कोरोनकाल में कई लोग अर्थाभाव से जूझ रहे है।ऐसे में सेवा का महत्व और बढ़ जाता है।उन्होंने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद से आगे भी सेवा का यह सफर जारी रहेगा।इस दौरान अनिल मोदी के साथ मुख्य रूप से श्याम बाल मंडल के सचिव विमल अग्रवाल एवं दिनेश शर्मा उपस्थित थे।

Related Post