Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

चतरा अफीम माफिया गैंग के विरुद्ध सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

 

 

 

*चतरा* : अफीम माफिया गैंग के विरुद्ध सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। एसपी ऋषव झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चतरा डोभी मुख्य मार्ग से अवैध डोडा लदा 10 चक्का ट्रक समेत अंतर्राज्यीय गिरोह के छह तस्कर गिरफ्तार। 135 प्लास्टिक बोरों में बंद 2293 किलो डोडा, ट्रक को स्कॉट कर रहा तस्करों का काला रंग का राजस्थान नम्बर लगा स्कार्पियो व विभिन्न कंपनियों का छह स्क्रीन टच मोबाइल बरामद। एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान एनएच 99 पर स्थित यादव होटल के समीप से पुलिस को मिली सफलता।

Related Post