Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

बोड़ाम के ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को लेकर बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे विधायक मंगल कालिंदी

पटमदा: बैंक ऑफ इंडिया की बोड़ाम शाखा में अव्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण व खाताधारकों में रोष है। स्थानीय ग्रामीणों ने बैंक में खाताधारकों को लेनदेन करने, पासबुक प्रिंट करवाने व बैंक कर्मियों का ग्राहकों के साथ असहयोगात्मक रवैये को लेकर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी से शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर सोमवार को बोड़ाम पहुंचे विधायक ने बैंक ऑफ इंडिया की बोड़ाम शाखा के बाहर मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही बैंक मैनेजर को बुलाकर लोगों को हो रही समस्याओं का कारण पूछा। साथ ही बैंक मैनेजर को चेतावनी दी गई कि अगर ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या आगे से होती है तो बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई हेतु वरीय अधिकारियों को लिखा जायेगा। मौके पर काजल सिंह, लालमोहन महतो, कालीपद महतो व गोपाल महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Post