Breaking
Sat. Oct 10th, 2026

तिलका नगर मैं विधायक निधि से बनेगी 500 फीट सड़क: विधायक मंगल कालिंदी

सड़क व बिजली की समस्याओं को लेकर विधायक मंगल कालिंदी ने तिलका नगर के लोगों के साथ की बैठक

जमशेदपुर प्रखंड उत्तर पूर्वी गदरा पंचायत अंतर्गत तिलका नगर रोड नंबर 1 में ग्रामीणों के आग्रह पर क्षेत्र भरण करने पहुंचे झारखंड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय मंगल कालिन्दी जी| स्थानीय लोगों के सहयोग से बनाई गई सड़क का भी विधायक ने मौके पर उद्घाटन किया एवं स्थानीय लोगो के साथ बैठक कर क्षेत्र की सड़क और बिजली के तारों के समस्याओ से अवगत हुए विधायक | लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया कुछ समस्याओं के समाधान के लिए फोन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए| मौके पर विधायक ने वहां घोषणा की कि विधायक निधि से वहां 500 फीट सड़क का निर्माण कराया जाएगा | साथ ही उन्होंने बिजली विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर से फोन पर बात की और उन्हें जर्जर बिजली तारों को बदलवाने और और बिजली के दो नए खंभे लगाने का निर्देश दिया..

साथ ही विधायक ने टाटा स्टील के अधिकारियों से जर्जर सड़क की मरम्मत कराने को लेकर स्लैग भेजने को कहा.

मौके पर विधायक ने बताया कि यहां के आम लोगों को आवाजाही करते हुए परेशान होना पड़ता है इसके समाधान के लिए यहां पर 500 फीट सड़क का निर्माण जल्द से जल्द विधायक निधि से करवाया जाएगा ताकि लोगों को आवाजाही में किसी प्रकार की परेशानी ना हो. और भी समस्याओं से अवगत हुआ हूं जिसका समाधान जल्द से जल्द करवाने का आश्वासन दिया है..

Related Post

You Missed