Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र स्थित आर पी पटेल स्कूल परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा आयोजित किया गया,जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक मंगल कालिंदी शामिल

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र स्थित आर पी पटेल स्कूल परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा आयोजित किया गया,जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए

इस दौरान पूरे स्कूल परिसर में लगभग 100 पेड़ों को लगाने का लक्ष्य जुगसलाई नगर परिषद के द्वारा निर्धारित किया गया है, वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वरूप पहुंचे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ने पूरे स्कूल परिसर का निरीक्षण किया और स्कूल के मैदान के सौंदर्य करण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के जर्जर हालत पर मुख्यमंत्री से बात कर स्कूल भवन के जीर्णोद्धार का आश्वासन स्कूल के प्राचार्य को दिया।वही जानकारी देते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ आर पी पटेल स्कूल के सौंदर्य करण के साथ-साथ जल्द से जल्द मुख्यमंत्री से बात कर स्कूल भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा, उन्होंने कहा पूरे स्कूल परिसर वाले मैदान में सीटिंग चेयर, आस पास महिलाओं के लिए छट घाट स्कूल गेट का काम जल्द से जल्द करवाया जाएगा वहीं उन्होंने स्कूल परिसर में टीका लेने आए लोगों से मुलाकात कर अन्य लोगों को भी टीका के प्रति जागरूक करने की बात कही

Related Post

You Missed