Breaking
Wed. Feb 25th, 2026

माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष विजय खान औऱ एवं समाज सेवक गुड्डू गुप्ता के द्वारा तीन अलग अलग स्थान पर सड़क औऱ नाली का शिलान्यास किया

मानगो : आज दिनांक 24.6.2012 को माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता जी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष विजय खान औऱ एवं समाज सेवक गुड्डू गुप्ता के द्वारा तीन अलग अलग स्थान पर सड़क औऱ नाली का शिलान्यास किया । इस अवसर पर तीनों क्षेत्रों में बस्तीवासियों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के नेताओ ने भी शिरकत की। जिसमें मुख्य रूप से मौलाना अंसार खान, आलम भाई, शफी अहमद खान, रीता गुप्ता, साकिर खान, मोहम्मद सदीक ,रीता शर्मा , एडवोकेट जरीन खान ,तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के लोग भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विजय खान ने कहा कि माननीय मंत्री के द्वारा लगातार पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में इस कोरोना के समय मे भी विकास के कार्य लगातार किये जा रहे है और इसमें आप बस्ती वासियों का भी सहयोग चाहिए। इस कार्यक्रम में सभी लोग मास्क लगाए हुए थे और सरकार के द्वारा जो कोरोना का गाइड लाइन दिया गया है। उसका भी पालन किया।

Related Post

You Missed