Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

मनिका में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

मनिका में अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

 

लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के भटको नदी से गुरुवार को बालू से लदे दो ट्रैक्टर को मनिका पुलिस ने जब्त किया है। बताया जाता है कि दोनों ट्रैक्टर भटको नदी में अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे थे। इसी दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर दोनों ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। जबकि चालक और मजदूर पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे।

 

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। वाहन मालिक के विरुद्ध कानूनी करवाई की जाएगी।

 

 

Related Post