Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हल्दीपोखर पंचायत के हल्दीपोखर बोर्ड मिडिल स्कूल में कोरोना का 18+ का टीका लगाया जा रहा

 

Jamshedpur/potka—
पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हल्दीपोखर पंचायत के हल्दीपोखर बोर्ड मिडिल स्कूल में कोरोना का एटीन प्लस का टीका लगाया जा रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार( पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूर्व लोकप्रिय विधायक स्वर्गीय हरीराम सरदार जी के सुपुत्र) वैक्सीनेशन का केंद्रों में पहुंचकर महिला एवं पुरुषों को ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लेने का अपील किया मनोज कुमार सरदार द्वारा लोगों के बीच मास्क और सेनिटारजर का भी वितरण किया गया वही वैक्सीनेशन केन्द्र में पोटका प्रखण्ड के वीडियो सह अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद भी उपस्थित थे | मनोज सरदार जी ने वीडियो सह अंचलाधिकारी महोदय, डाक्टर,सिस्टर,प्रशासनिक पदाधिकारी एवं सभी वैक्सीन देने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारी और साथ ही वैक्सीन लेने वाले सभी महिला एवं पुरुषों को धन्यवाद और आभार जताया |इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री मनोज कुमार सरदार के साथ में विवेक श्रीवास्तव, राकेश जी, प्रकाश सरदार आदि उपस्थित रहे

Related Post