Breaking
Thu. Mar 5th, 2026

महुआडांड़ के कुरून्द घाटी में बोलेरो और पिकअप वाहन में हुई टक्कर,दो लोग घायल,बेहतर इलाज हेतु किया गया रेफर।

संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट महुआडांड़

रविवार को महुआडांड़ के कुरुंद घाटी में बोलेरो एवं पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। जिसमें बोलेरो में सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को इलाज हेतु महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो के द्वारा प्रथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया है।इस संबंध में डॉ अमित खलखो ने बताया कि घायलों को सर पर काफी चोट लगी हुई है जिस कारण रेफर किया गया है। वही इसकी सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाना प्रभारी असीम रजक दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो वाहनों को रास्ते से हटाते हुए जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुमला जिले के घाघरा ग्राम से से ये सभी महुआडांड़ बारात आ रहें थे। इसी क्रम में पिकअप और बोलेरो वाहन में कुरूद घाटी में टक्कर हो गई जिसमें लोहरदगा निवासी अरविंद कुमार और घाघरा निवासी अमित कुमार घायल हो गए। वहीं बोलेरो गाड़ी का नं JH O1CT 3486 तथा पिकअप वाहन का नं OD 14K 1727 है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post