Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

सोमवार से बिजली गुल, महुआडांड़ बिजली उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी,

संवाददाता शहजाद आलम महुआडांड़ की रिपोर्ट सोमवार से बिजली गुल, महुआडांड़ बिजली उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी, जिसे लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त।

महुआडांड़ में सोमवार से ही बिजली गुल हो गई है। जिसके कारण प्रखण्ड के बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अभी तक बिजली बहाल नहीं किया गया है। बिजली नहीं रहने के कारण घर में रखे फ्रिज कुलर टीवी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक के सामग्री शोभा की वस्तु बनीं हुई है। यहां तक के बिजली नहीं रहने से मोबाइल जार्ज करना भी काफी मुश्किल हो गया है। बिजली उपभोक्ता खुर्शीद आलम इम्तियाज अली पावन कुमार सब्बीर आलम सुदर्शन प्रसाद समेत अन्य लोगों ने जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।इस संबंध में महुआडांड़ बिजली मिस्त्री अमर उरांव ने बताया कि गुमला रायडीह के समीप पोल गिर गया है वहीं दुसरी ओर महुआडांड़ से नेतरहाट के बीच में भी कहीं फोल्ट हो गया है। जिसके कारण बिजली नहीं है। जल्द ही दुरूस्त कर सुचारू रूप से बिजली बहाल कर दी जाएगी।

Related Post