CHAIBASA : मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक की लाश मिली है। जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि ट्रैक पार करने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। और यह घटना घटी। यह घटना झीकपानी-डांगुवापोसी रेलखंड के बड़ामहुलडीहा गांव के टोला सपरमगुटू रेलवे पोल संख्या 352/15 ए के पास स्थित रेलवे लाइन की है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

