Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

गिरिडीह// गावां-तिसरी मेन रोड पर खोटमनाय पेट्रोल पंप के पास सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला को एक कार ने कुचल दिया

गिरिडीह// गावां-तिसरी मेन रोड पर खोटमनाय पेट्रोल पंप के पास सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला को एक कार ने कुचल दिया। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने महिला को घायलावस्था में अस्पताल ले गए पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर शव को सड़क पर रख गावां-तिसरी मेन रोड को 1 घंटे जाम कर दिया। हादसे के बाद ड्राइवर कार को मौके पर छोड़ भाग निकला। मृतका की पहचान खोटमनाय निवासी दिनेश्वर यादव की पत्नी सावित्री देवी के रूप में की गई।

Related Post