Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

गढवा मुर्गा की टांग तोड़ने का मामला थाना पहुंचा

गढ़वा में एक मुर्गा का मामला थाना पहुँच गया। इस मुर्गे का पैर एक साजिश के तहत तोड़ने का आरोप लगाते हुए इसकीमालकिन मुर्ग़ा को लेकर शिकायत करने थाना पहुँच गई।

इससे पहले इसी मुर्गे को लेकर एक ही घर की दो महिला के बीच जमकर झड़प हुई।

दर असल गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के जाला गांव के एक ही घर मे विवाद का कारण यह मुर्गा बन गया। प्रतिमा नाम की महिला के बच्चे के द्वारा मुर्गा का टांग लाठी से मारकर तोड़ दिया गया। बस यही बात घर मे विवाद का कारण बन गया। मुर्गे की मालिकन और प्रतिमा की गोतनी मालती देवी इसका विरोध की और यह विरोध मारपीट में तब्दील हो गया। प्रतिमा अपने को कमजोर पाता देख सीधे गढ़वा सदर थाना आ गई और महिला थाने में इसकी लिखित शिकायत कर दी। इधर मालती भी कंहा मानने वाली थी उसने भी मुर्गे को लेकर थाने पहुँच गई और शिकायत की उसके मुर्गे का टांग प्रतिमा के द्वारा तोड़ा गया है मुर्गा मेरा पालतू था इसका नुकसान कौन सहेगा। प्रतिमा कहती है कि मुर्गा का टांग का टूटा उसने मुझे एवं मेरे बच्चो को पटक-पटक कर पिटाई की। इधर मालती बोली कि मैं नही मारी हूँ बल्कि उसी ने मेरे मुर्गे का टांग तोड़ दिया है।

Related Post