Breaking
Tue. Oct 20th, 2026

महुआडांड़ कांग्रेस के लोगों ने लगवाया वैक्सीन, लोगों से भी की कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील।

महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महुआडांड़ कांग्रेसियों ने कोरोना का टीका लिया।इस दरमियान कांग्रेस नेता अभय मिंज ने कहा टीका लेना ही कोरोना महामारी से बचाव का अच्छा उपाय है, आने वाला समय इससे भी भयावह हो सकता है सभी प्रखंड वासियों से अपील है कि आप सभी कोरोना से बचाव हेतु कोरोना का टीका जरूर से जरूर लगवाएं। मौके पर अजीत पाल कुजूर एवं साथियों ने को कोरोना टीका लगवाया। अजीत पाल कुजुर ने भी ग्रामीण जनता को अह्वान करते हुए कहा कि 18 वर्ष से ऊपर सभी व्यक्ति टीका लगवाये। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। आने वाला दिन किसका क्या होगा कोई नहीं जानता।

Related Post