Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

52 साल के बूढ़े रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर महुआडांड़ थाना पुलिस ने भेजा जेल।

महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम साले निवासी घुड़ा लोहारा को नाबालिक के साथ बलात्कार करने के आरोप में महुआडांड़ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि घटना 19 मई की है। गांव के एक नाबालिक बच्ची के साथ बलात्कार कर आरोपी जंगल फरार हो गया था। पुलिस द्वारा लगातार आरोपी को पकड़ने के छापामारी अभियान चल रही थी।बोहटा चौक से आरोपी को पुलिस द्वारा पकड़ कर थाने लाकर पुछताछ की गई। कर उसे कोरोना जांच करा कर जेल भेज दिया गया। वही घटना के बाद नाबालिग बच्ची का मेडिकल चेकअप और 164 का बयान कोर्ट के समक्ष पुलिस द्वारा कराया जा चुका।

Related Post