Breaking
Sat. Jul 18th, 2026

लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार राज ने झारखंड में प्रवासी मजदूरों के लिए अलग से मंत्रालय गठन की मांग की

लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राज कुमार राज ने झारखंड में प्रवासी मजदूरों के लिए अलग से मंत्रालय गठन की मांग की है श्री राज ने कहा जिस तरह भारी संख्या में प्रवासी मजदूर झारखंड आए हैं उनका रोजगार सबसे बड़ा समस्या होगा यद्यपि सरकार अपने स्तर से प्रयास कर रही है बावजूद भारी संख्या में आए मजदूरों का निबंधन एवं रोजगार के लिए अलग से मंत्रालय का निर्माण होना आवश्यक है अलग मंत्रालय होने के बाद यह .मंत्रालय प्रवासी मजदूरों के बारे में सोचेगा जिससे प्रवासी मजदूरों को जल्द से जल्द रोजगार मुहैया हो सकेगा साथ ही उन्हें शिक्षा स्वास्थ्य अन्य सुविधाएं भी मिल सकेगी तथा इसका डाटा भी सरकार के पास उपलब्ध रहेगा श्री राज ने कहा की तमाम प्रवासी मजदूरों को आधार कार्ड से राशन की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे की वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत झारखंड में प्रवासी मजदूर अपना राशन उठा सके l

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post