Breaking
Fri. Oct 16th, 2026

अदाणी फाउंडेशन ने मोतिया स्वास्थ्य केन्द्र में कराया वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से मोतिया तथा आस-पाास के गांवों में वृक्षारोपण कराया गया. जिसमें अदाणी के अधिकारियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर फलदार तथा छायादार वृक्ष लगाए. मोतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जहां जोर-शोर से वैक्सीनेशन तथा कोविड-19 जांच का काम चल रहा है वहां स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा नीम तथा अशोक के पेड लगाए गए. मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली

.गोड्डा से कौशल कुमार की रिपोर्ट

Related Post