Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

आयुर संजीवनी केंद्र के संचालक द्वारा पोटका प्रखंड के सभी पंचायतो के आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण ट्रैकर एप का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Jamshedpur/potka–

आज पोटका प्रखंड अंतर्गत जुडी पंचायत के आंगनवाड़ी केंद्र में 10 आंगनवाड़ी सेविका दीदी को इस ऐप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। कॉमन सर्विस सेंटर एवं आयुर संजीवनी सेंटर के संचालक श्री मृणाल कांति पाल के द्वारा हर पंचायत स्तर पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया का एक अच्छा पहल है। इसके पहले पोड़ाडीहा पंचायत की आंगनवाड़ी सेविका दीदियों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। कोवाली पंचायत में भी स्वदेश मंडल जी के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। आज जुड़ी के इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से सीमा चटर्जी, मुन्नी कुमारी, लक्ष्मी महतो, सुभद्रा सिंह, सुकांति सरदार, शेफाली मंडल आदि उपस्थित हुए।

Related Post