Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

वैक्सीन को लेकर सघन प्रचार की जरूरत

दुमका प्रियव्रत झा

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त राजेश्वरी बी ने वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार की आवश्यकता है।

वैक्सीनेशन के प्रति कोई भ्रम अथवा असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार  किया जाए। कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है यह संदेश लोगों के बीच स्थानीय भाषाओं में दिया जाए।

उन्होंने निदेश दिया कि इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में सखी मंडल की दीदीयां भी लोगों को जागरूक करने का कार्य करें। जीवन की सुरक्षा कवच के रूप में वैक्सीन अहम है। उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेश दिया कि जेल, पुलिस लाइन एवं पंडा समाज का रजिस्ट्रेशन कर टीकाकरण करने की कार्रवाई करें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता, अस्पताल सुपरिंटेंडेंट, सिविल सर्जन एवं जिला योजना पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Post