Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

विधायक मंगल कालिंदी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

झारखंड सरकार के सचेतक सह जुगसलाई विधान सभा के लोकप्रिय विधायक माननीय मंगल कालिंदी ने बोड़ाम प्रखंड के अंतर्गत लायलम पंचायत के पागदा ग्राम में 63 केवी के ट्रांसफार्मर का फीता काटकर उद्घाटन किया । विगत दिनों से यह ट्रांसफार्मर खराब था जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने विधायक को दी थी। विधायक ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए विद्युत अधिकारियों से बात कर आज दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाया.

विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जनता की सेवा करना व क्षेत्र का विकास करना ही मेरा काम है। बस जनता का आशीर्वाद मिलता रहे। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य की समस्या हल करना हमारी प्राथमिकता है।

मौके पर मुख्य रूप से जिला किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुभाष कर्मकार, कांग्रेस जुगसलाई विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी विश्वामित्र दास, बोड़ाम प्रखंड सचिव सुकुमार बेसरा, दयाल महतो, कृष्णा तंतुबाई, ग्राम प्रधान हाकिम महतो, मंटू महतो, मिलन महतो, सुनील महतो, लवघन महतो, संजय महतो, खिरोद गोराई एवं ग्रामीणों आदि उपस्थित थे।

Related Post