Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

कोरोना जांच एवं टीकाकरण को लेकर एसडीओ ने जनप्रतिनिधी से किया विचार विमर्श

महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन के द्वारा प्रखण्ड के हामी पंचायत के टीकाकरण केंद्र का निरिक्षण किया गया।इस दौरान उन्होंने पंचायत भवन में पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ कोरोना जाँच एवं टीकाकरण से संबंधित जागरूकता अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया।ताकि लोगों के द्वारा नि:संकोच ज्यादा से ज्यादा कोरोना जाँच एवं टीकाकरण अभियान का लाभ उठा सके।वहीं एसडीओ नित निखिल सुरीन ने कोरोना से संबंधित कार्य को लेकर कार्यरत ए एन एम व स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों का कोरोना जाँच करें और 18 वर्ष 44 वर्ष तक के लोगों को टीका अवश्य लगाएं। मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी टुडू दीलिप, प्रखंड प्रमुख जोन व्लटर तिर्की, हामी मुखिया फ्रिदा कुजूर मौजूद थे।

Related Post