Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

पुजा डिजिटल स्टूडियो की ओर से निशुल्क बनाया जा रहा है ई पास, स्वास्थ्य संबंधित ई पास को दी जा रही प्राथमिकता।

महुआडांड़ रांची मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के गेट के समीप पूजा डिजिटल स्टूडियो की तरफ से जरूरतमंदों के लिए निशुल्क ई पास बनाया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य से संबंधित किसी को ई पास की जरूरत हो तो यह भी निशुल्क और प्राथमिकता के आधार पर पहले बनाया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए पूजा डिजिटल स्टूडियो एवं प्रज्ञा केंद्र के संचालक निरंजन कुमार जायसवाल ने बताया की अभी तक मेरे द्वारा 20 से लेकर 30 पास निर्गत कर दिया गया जो भी लोग ई पास बनवाने आ रहे हैं मेरे द्वारा उन लोगों को निशुल्क ई पास बनाया जा रहा है साथ ही जिसे भी स्वास्थ्य से संबंधित ई पास की जरूरत हो वे हमारे दुकान में आकर बनवा सकते हैं उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें सबसे पहले ही पास बनाकर निर्गत किया जाएगा।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post