Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

पोटका जिप सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल द्वारा सरकार से पूर्व की भांति ऑन स्पोर्ट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से जन जन तक सहजता से वैक्सीनेशन की मांग की

Abhijit sen–potka

Jamshedpur/potka–

पोर्टका के जिप सदस्य श्रीमती प्रतिमा रानी मंडल बातें रखते हुए कहा कि सरकार से तथा जिला प्रशासन से 18 प्लस के लिए जो वैक्सीनेशन नीति बनाई गई है उसे अविलंब सुधार कर पूर्व की भांति ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन के माध्यम से जन-जन तक सहजता से वैक्सीनेशन की मांग की उन्होंने कहा कि बनाई गई सरकार की गलत व्यवस्था के कारण आज ग्रामीण क्षेत्र की वेकसिनेसन में ग्रामीण क्षेत्र के साथ जो मजाक किया जा रहा है उसकी जीता जगता उदाहरण बीते दिनों देखने को मिला पोटका प्रखंड में सरकार के निदेश पर बड़ी ताम झाम के साथ आयोजित ” पोटका बालिका उच्च विद्यालय ” के 18 प्लस के वैक्सीनेसन कैम्प में। जिला प्रशासन द्वारा कोरोना से आतंकित इस संकट पूर्ण माहौल में एक ओर वैक्सीन लेने के लिये जागरूक करने – गाँव गाँव जाकर संक्रमितों की सुचना प्राप्त करने आदि महत्वपूर्ण कार्यों के लिये इस कोरोना संग्राम में जितने के लिये टॉस्क फोर्स तो बनाया जा रहा है लेकिन सरकार द्वारा वैक्सीनेसन की थोंपी हुईं गलत नीतियों के कारण सारी प्रयाशों के वावजूद पोटका बालिका उच्चविद्यालय की वेक्सीनेसन 18 प्लस में बिपरीत देखने को मिला। कैम्प तो किया गया पोटका क्षेत्र में लेकिन 14 और 15 मई की कैम्प में जँहा 350 से ऊपर वेक्सीनेसन तो हुआ लेकिन सूचना है और सच्चाई भी की वँहा दोनों दिनों में पोटका की ग्रामीण क्षेत्र की मुश्किल से 10 से 15 जन को इसका लाभ मिला – वेक्सीन मिला, बाकि सब शहरी क्षेत्र वासियों को मिला – क्यों की उनके द्वारा ऑनलाइन बुकिंग जो करवाया गया था। – तो क्या पूर्व की भाँति पंचायत स्तर में ये कैम्प ऑंनस्पॉट रेजिस्ट्रेसन के माध्यम से वेक्सीनेसन असम्भव था ? जब ये सरकार प्रशासन जनप्रतिनिधि सब को पता है की अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में वेक्सीनेसन के बारे में भ्रामक रबैया है खाश कर उस स्थिति में ये ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन की जटिलता क्यों – आपको उन गरीब अनपढ़ ग्रामीणों को सुरक्षित रखना है जिनमें से अनेकों के पास ना संसाधन है ना जानकारी है और ना ही सठीक निर्णय लेने की संसय हीन समझ ही है – उन्हें अति सरलता के साथ सभी के सहयोग से समझा बुझा कर ही संभव करना हो तभी हम सफल हो पाएंगे

Related Post