Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

महुआडांड़ स्थित दीपाटोली का जल मीनार कई माह पड़ा है खराब लोगों को पीने के पानी के लिए हो रही है परेशानी।

महुआडांड़

महुआडांड़ स्थित दीपाटोली का जलमिनार बीते कई माह से खराब पड़ा हुआ है लेकिन इसका सुध लेने वाला कोई नहीं है। दीपाटोली के ग्रामीण हबीबुल्ला उर्फ हबलू खान मुर्तुजा खान, प्रवेश आलम, शहीद खान, आदि का कहना है कि जल मीनार बनवाने को लेकर कई बार अधिकारियों को कहा गया है लेकिन आज तक जल मीनार नहीं बन पाया है। पूरा रमजान हम लोगों के द्वारा डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर रामपुर नदी स्थित चापानल से पानी लाकर गुजारा किया गया। आज भी हम लोगों के द्वारा रामपुर नदी स्थित चापानल से ही पानी लाया जाता है। हम सभी का प्रखंड प्रशासन से अनुरोध है कि हमारी परेशानियों को देखते हुए जल मीनार की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए ताकि हम लोगों को पीने के पानी के लिए दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े और हमें आसानी से पीने का पानी उपलब्ध हो सके।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post