Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

बंगाल की हिंसा लोकतंत्र का कुत्सित संस्करण–अनिल मोदी।

जमशेदपुर -5 मई।आज भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी नें भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के लोगों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हो रहे लगातार हमले,लूटपाट,महिलाओं से व्याभिचार के विरोध में अपनें आवास पर सांकेतिक धरना दिया एवं फेसबुक लाइव के माध्यम से बंगाल के सत्ताधारी दल के इस अलोकतांत्रिक ,कुत्सित कृत्य के विरोध में अपनें मनोभावों को प्रगट करते हुए बंगाल में अविलंब हिंसा रोकने एवं राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।उन्होंने कहा कि बंगाल की हिंसा देश के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे कुत्सित संस्करण है।यह हिंसा देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर कुठाराघात है।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सभ्य,शिष्ठ,और विनम्र है,किंतु भाजपा कार्यकर्ताओं की इस विनम्रता को कायरता समझा जा रहा है।उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आगाह किया कि वे राष्ट्र धर्म का पालन करें और हिंसा पर विराम लगाकर इसमे शामिल उपद्रवियों पर कानूनी कारवाई करें।

Related Post