Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

जरूरतमंदों के बीच ओआरएस घोल का वितरण

जमशेदपुर। मंगलवार को अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर की ओर से साकची सब्जी मंडी एवं राहगीरों के बीच एवं कई स्थानों में ओआरएस के घोल का वितरण किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रवाल युवा मंच के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी एवं सचिव सन्नी संघी ने बताया की मंच की ओर से गर्मी को देखते हुए लोगों के बीच ओआरएस के घोल बाटा जा रहा है। जिससे लोगो को इस गर्मी में डिहाइड्रेशन की समस्या न हो। साथ ही साथ विगत 11 दिनों से अग्रसेन आहार के तहत निःशुल्क भोजन कोरोना संक्रमित लोगो के घर पहुँचाया जा रहा है। इस कोरोना संक्रमण की घड़ी में अग्रवाल युवा मंच हमेशा ही जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर है। मौके पर अंकित मोदी, सुमित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल आदि शामिल थे।

 

Related Post