Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

माले विधायक ने बिजली की समस्याओं से विभाग को अवगत कराया।

गिरिडीह

बगोदर के माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने आज अपने क्षेत्र की बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया।

संबंधित समस्याओं को लेकर जीएम कार्यालय पहुंचे विधायक श्री सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र के पोखरिया घंघरी तथा हरदिया समेत कई गांवों के ट्रांसफार्मर जले हुए हैं जबकि कई जगह अन्य समस्याएं भी हैं। कोविड काल में इस वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। जबकि अपनी समस्याओं को लेकर आम लोग अभी कार्यालय भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। इसलिए उन्हें सूचना मिलने पर क्षेत्र की बिजली से जुड़ी उक्त समस्याओं से विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारियों का अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा कि बिजली विभाग के कई पदाधिकारी एवं कर्मी स्वयं कोरोना पॉजिटिव हैं, जिस कारण कार्यालय में कोई बैठ नहीं रहे हैं जिससे परेशानी और बढ़ी हुई है। आखिरकार, माले विधायक ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को फोन पर सारी बातों से अवगत कराते हुए यथाशीघ्र इसका समाधान करने को कहा।

इस दौरान माले विधायक के साथ पार्टी के राज्य कमेटी सदस्य राजेश कुमार यादव तथा गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा भी थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post