Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

Breaking: महाराष्ट्र के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से मचा हडकंप, 11 मरीजों की मौत

नासिक में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक कर गया. इस हादसे में अब तक 11 मरीजों की मौत हो गई है. जिसके बाद हड़कंप मच गया. जिस वक्त ये घटना हुई, तब अस्पताल में 171 मरीज थे. ऑक्सीजन लीक होने की घटना के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है. हालात को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि लीकेज को कंट्रोल कर लिया गया है. जिन मरीजों की मौत हुई है वह वेंटीलेटर पर थे. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टैंकर भरने के दौरान यह रिसाव हुआ है. रिसाव होने की वजह से अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन फैल गई थी.

टैंक में से हुए रिसाव के चलते पूरे इलाके में ऑक्सीजन फैल गई थी.

Related Post