Breaking
Sat. Jun 27th, 2026

राजगढ़ में कानूनी जागरूकता शिविर में कोविड 19 से बचाव की दी गई जानकारी

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के तत्वधान में विधिक सहायता केंद्र चकमन्जो के तहत जमुआ प्रखंड के चकमन्जो पंचायत के अंतर्गत ग्राम राजगढ़ में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से बचते हुए मास्क, सैनिटाइजर, दो गज की दूरी के नियमों का पालन करते हुए कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित ग्रामीणों को पीएलवी सुबोध कुमार साव ने संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी है।प्रतिदिन भयावह रूप धारण कर रहा है।इस से बचने के लिए घर पर ही रहे। भिड़ भाड़ इलाके में जाने से बचे।यदि कोई जरूरी सामान या काम पड़ जाए तो मास्क का उपयोग जरूर करना है।दो गज की दूरी बनाए रखे।हर बीस बीस मिनट में हाथ को साबुन से अच्छी तरह धोए। सैनिटाइजर का भी उपयोग करे। माननीय झालसा द्वारा संचालित योजना तृप्ति ,चेतना, निरोगी भवा: आत्मनिर्भरता मानवता श्रमेव वदेंते भुखमरी एवं कुपोषण से मुक्ति;की जानकारी दी गई । भवन संनिर्माण कर्मकार निबंधन हेतु 15 आवेदन लिया गया और श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए उपस्थित ग्रामीणों को निबंधन करा कर लाभ लेने की जानकारी दी गई।निबंधित मजदूरों को सर्ट पेंट का कपड़ा का वितरण किया गया।मौके पर उपस्थित किशोरी यादव,आशीष तिवारी,राजेश दास, ब्रह्मदेव यादव,चंदन विश्वकर्मा, अनिल तिवारी,प्रयाग,दीपेश कुमार यादव,भुनेश्वर सिंह,हुलास दास, कैलास दास, मेघु दास, बहादुर रविदास,सहदेव दास आदि मौजूद थे।

गिरिडीह से डिम्पल की रिपोर्ट

Related Post