Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

लोगों ने की दुकानें बंद

महुआडांड़ एसडीओ ने की थी अपील सभी महुआडांड़ वासी से6:00/ 6:30 बजे तक सभी अपने दुकान करें बंद। लोगों ने मानी बात कि अपनी-अपनी दुकानें बंद।

महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नीत निखिल सुरीन ने महुआडांड़ वासियों से अपील की गई थी कि सभी लोग कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर और इससे बचाव हेतु अपनी अपनी दुकान 6:00 6:30 बजे तक बंद कर सहयोग करें। जिसे लेकर महुआडांड़ वासियों ने अपनी अपनी दुकान बंद कर प्रशासन का सहयोग किया और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने में अपना साथ दिया है। यह बहुत ही सराहनीय है।

SDO ने दिया धन्यवाद

जिसे लेकर महुआडांड़ अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन ने महुआडांड़ वासियों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है। और साथ ही यह भी अपील की है कि आने वाले दिनों में इसी तरह का सहयोग करते रहे। ताकि महुआडांड़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post