Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

कृषि मंत्री बादल सहित महागठबंधन के नेताओं ने अंबेडकर की जयंती मनाई

दुमका प्रियव्रत झा

कृषि मंत्री बादल पत्रलेख सहित महागठबंधन के नेताओं ने जरमुंडी के मदनपुर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई। मौके पर सभी नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने कहा कि बाबा साहब भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री थे।[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ZP_hlYbPiQk[/embedyt] वे एक विधिवेता, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। दलित पिछड़े समाज मजदूर वर्ग और महिलाओं के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद कर अभियान चलाने पर वह देश के सबसे बड़े समाज सुधारक के रूप में जाने जाते हैं। डॉ आंबेडकर दलितों शोषितों की आवाज थे। उनकी सोच और आदर्श हमें सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलने को प्रेरित करता है। प्रदेश सचिव जितेश कुमार दास ने कहा कि राष्ट्र के प्रति उनका योगदान बहुमूल्य और उल्लेखनीय है। वे ऐसे व्यक्ति थे जो समय से आगे चला करते थे। सामाजिक बुराइयों को दूर करने के उनके प्रयासों और उनके द्वारा शिक्षा को दिए गए महत्व का हमलोग अनुसरण करते हैं।

Related Post