Breaking
Mon. Oct 26th, 2026

चांडिल पुलिस ने चोरी के सामान LED TV एवं 16200/रुपया के साथ दो चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सरायकेला — चांडिल थाना क्षेत्र के ग्राम कदमडीह निवासी विशाल चौधरी ने गत 09/04/2021 को चांडिल थाना में लिखित सूचना दिया था कि इनके घर से LED TV ओर नगद रुपया अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था।

चांडिल थाना कांड संख्या 069/21दिनांक 09/04/2021धारा 380/457भादवी दर्ज करते हुए चांडिल पुलिस ने इस मामले को उद्भेदन किया। जिसमें मो0जहीर उर्फ लादेन चांडिल मस्जिद मोहल्ला एवं अजीत कुम्हार चांडिल कुम्हार पाड़ा के घर पर छापामारी कर चोरी किया गया LED TV , एवं नगद 16200/रुपया पुलिस ने जप्त किया। दोनों चोरों को गिरफ्तार कर सरायकेला जेल भेज दिया।

चांडिल से संजय शर्मा की रिपोर्ट

Related Post