Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

आदित्यपुर : पार्षद जूली महतो ने किया सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास

आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड 23 की पार्षद जूली महतो ने रविवार को 7 लाख 75 हजार 298 रुपए की लागत से बनने वाले पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. इस मौके पर वार्ड की दर्जनों महिला एवं पुरुष मौजूद रहे. दीप फेब्रिकेशन की ओर से इस सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा. पार्षद जूली महतो ने बताया, कि गणेश कांत दुबे के घर से श्रीनाथ ग्लोबल विलेज गेट तक सड़क के लिए काफी दिनों से जनता मांग कर रही थी. जो आज पूरा हो सका है. उन्होंने बताया, कि एक हफ्ते के भीतर सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा. उधर सड़क के शिलान्यास होते ही क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल देखा गया. लोगों ने पार्षद के प्रति आभार प्रकट की.

Related Post