Breaking
Wed. Aug 12th, 2026

अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बनी रेमंड टीम 

घाटशिला कमलेश सिंह

रखा कपर मैदान में रेमंड क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में तीन दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता रेमंड क्रिकेट क्लब बना। इस प्रतियोगिता में 2 टीमों के बीच तीन मैच खेले गए। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने 35 ओवर में कुल 9 विकेट पर 188 रन बनाए। वही रेमंड की टीम जवाबी पारी खेलने उतरी में 21. 2 ओवरों में मैच जीत लिया । रेमंड के आदित्य राज ने 70 गेंद में 17 चौके एवं पांच छक्के की मदद से 126 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज बने इस टूर्नामेंट में रेमंड क्लब 2-1 से विजेता बना वही बेस्ट बॉलर सुशोभित चौबे बेस्ट फील्डर विजय कुमार चैलेंजर खिलाड़ी रहे। विजेता टीम को मुख्य अतिथि के रुप में शामिल भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर मनोज प्रताप सिंह ने बताया कि खेलकूद से मानसिक विकास के साथ ही भाईचारा भी बढ़ता है एवं खेल को खेल के भावना से खेले खेल में भी खिलाड़ी अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं ।

Related Post