Breaking
Sat. Nov 7th, 2026

गंडानाता में पुलिस पोस्ट बनाने की मांग

घाटशिला कमलेश सिंह

मनुषमुडिया एवं पाथरा गांव के ग्रामीणों ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश सारंगी के माध्यम से वरीय पुलिस अधीक्षक इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी को आवेदन सौंप कर गंडानाता में पुलिस पोस्ट बनाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ माह से मनुस्मुरिया एवं पथरा पंचायत में लगातार लूट डकैती एवं चिंतन की घटनाएं घट रही है। बढ़ती घटनाओ से ग्रामीण अपने आप को असुरक्षित महसूस महसुस करते हुए पुलिस पोस्ट बनाने की मांग कर रहे हैं । ग्रामीणों का कहना है कि मानुषमुडिया एवं पाथरा पंचायत की दूरी लगभग 30 किलोमीटर की है । अगर गंडानाता में पुलिस पोस्ट बना दिया जाता है तो दोनों ही पंचायत सुरक्षित हो जाएगा।

Related Post