महुआडांड़
महुआडांड़ के बड़े चर्च संत जोसेफ, साले, गोठगावंध तुन्दटोली पारिष में सामूहिक विवाह का आयोजन कर 26जोडो़ का सामूहिक विवाह कराया गया।
जिसमें संत जोसेफ पारिष में 9 साले पारिष में 6 ,गोठगावं पारिष में 5, तुन्दटोली पारिष में 6 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
सभी जोड़ा को लोगों ने नये जीवन की शुभकामनाएं दी
महुआडांड़ चर्च के बड़े फादर सुरेश और कमल कंडोलाना सहित अन्य पारिष के पल्ली पुरोहित द्वारा सभी जगहों पर विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। विवाह मिस्सा अनुष्ठान कर्ता फादर सुरेश ने कहा कि ईश्वर के द्वारा जोड़ा बनाया जाता है कोई भी मनुष्य उसे अलग न करें, ख्रीस्तीय विवाह में ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है। चर्च परिसर में उपस्थित सभी के द्वारा दंपति को नये जीवन की शुरुआत करते हुए प्रभु यीशु के बताए रास्ते प्रेम बलिदान पर चलने आग्रह करते हुए सभी को नये जीवन की शुभकामनाएं दी।कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर नये दंपति और परिवार के सदस्यों ने मास्क पहने हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चर्च परिसर में नजर आये।
संवाददाता शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

