Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

कॉलेज के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय राज्य शिविर ।

विभिन्न विश्वविद्यालय में अध्ययनरत कॉलेज के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय राज्य शिविर महुआडांड़ के चीरोपाठ परिसर में की गई आयोजित।

महुआडांड़

झारखंड राज्य के रांची, गुमला, सिमडेगा और महुआडांड़ के विभिन्न विश्वविद्यालय में अध्ययनरत कॉलेज के विद्यार्थियों का तीन दिवसीय राज्य शिविर चीरोपाठ परिसर में आयोजित किया गया था। जिसमें 152 विद्यार्थी हिस्सा लिए। पहले दिन प्रतिभागियों को आल इण्डिया काथोलिक यूनिवर्सिटी फेडरेशन आईकप के ऐतिहासिक सफर की जानकारी दी गई।

वनाधिकार कानून समेत अन्य योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी।साथ ही आदिवासी अधिकारों के जानकार जेम्स हेरेंज एनसीडीएचहार के राज्य समन्वयक में मिथिलेश कुमार, समाज सेवी सुनील मिंज, फिलिप कुजूर आदि लोगों के द्वारा,वन अधिकार कानून 2006, आदिवासी उपयोजना से संबंधित बजट, सरकार के द्वारा इस बजट के दुरुपयोग, पेसा कानून और 5वीं अनुसूचि के प्रावधानों की जानकारी जल ,जंगल , जमीन पर ग्राम सभाओं अधिकार छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आईकप के फुलटाईमर जेनी टोप्पो, अनिकेत शुभम बेक,जोनसन लकड़ा, अंकित तिर्की ,जोन पंकज कुजूर ,जयन्ती मिंज आदि ने महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post