Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

विधायक मंगल कालिंदी ने पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास

जमशेदपुर प्रखंड हितकु पंचायत अंतर्गत कदमा गांव में विधायक निधि से निर्मित श्याम हेम्ब्रम के घर से फकीर दास के घर तक 500 फ़ीट पी सी सी पथ निर्माण कार्य और हितकु पंचायत अंतर्गत कदमा गांव में विधायक निधि से निर्मित तोड़ो बास्के के घर से सुबाराय बास्के के घर तक 400 फ़ीट पी सी सी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास झारखण्ड विधानसभा सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी जी ने किया।

मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि अब लोगों को रास्ते में पानी भराव सहित आवागमन की समस्या से निजात मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मौके पर ग्राम प्रधान रोहिम हेम्ब्रम, नायके बाबा श्यामचरण हेम्ब्रम, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड सचिव मिथुन चक्रवर्ती, झामुमो किसान मोर्चा जिला सचिव पलटन मुर्मू, हितकु पंचायत अध्यक्ष राजेन हांसदा, संजय दास, सरकार बास्के, सुराई मुर्मू, उत्तम रजक, सुनाराम टुडू, फकीर दास, जगन दास आदि लोग मौजूद थे।

 

Related Post