Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने अभियान चला समर्पण निधि में मांगा सहयोग।

जमशेदपुर। अयोध्या में बन रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में समाज का हर वर्ग अपना योगदान दे रहे हैं। समर्पण निधि संकलन के इस अभियान में एक भी घर ना छुटे इस भावना को लिए हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में रामभक्तों की टोली ने गोलमुरी अंतर्गत गाढ़ाबासा क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान दिनेश कुमार के संग टोली में शामिल सभी लोगों ने क्षेत्र का भ्रमण कर सनातन धर्म के लोगों से संपर्क साध कर सहयोग राशि जुटाई। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ स्थान समर्पण निधि संकलन में गोलमुरी क्षेत्र के निवासियों द्वारा बढ़चढ़कर सहभागिता दिखायी जा रही है।

अभियान के पश्चात दिनेश कुमार ने कहा कि अभियान में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। सहयोग के लिए छोटे से बड़े तबके के लोग अपना हाथ बढ़ा रहे हैं। निश्चित रूप से यह गौरवपूर्ण क्षण है। करोड़ो भारतवासी के आस्था के प्रतीक प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण में समाज का हर वर्ग अपने सामर्थ्यानुसार सहयोग कर रहे हैं।

इस दौरान अमरजीत सिंह राजा, अशोक सामंत, मुकेश चौधरी, मोहन कुमार, श्रीनवास राव, रंजीत गुप्ता, सतीश कुमार, राकेश राव, भरत बेहरा, लक्ष्मण बेहरा, पप्पू कलवार, बीरेंद्र दास, राजेश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, डब्लू संतोष, मदन कुमार, टी श्रीनू व अन्य शामिल रहे।

Related Post