Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

चोर ने मारा एटीएम मशीन पर हथौड़ा हुआ फ़रार।

चन्दवा :-प्रखण्ड मेन रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में लगें एटीएम मशीन में अज्ञात नक़ाब पोश बदमाश ने किया हथोड़े से हमला ।

शाखा प्रबंधक ने बताया कि सुबह जब एटीएम में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा रोज की तरह साफ़ सफ़ाई का कार्य कर कचरा फेंकने गया था उसी दौरान यह घटना हुई है।

बताया जाता है कि एक नकाप पोश बदमाश के द्वारा एटीएम मशीन पर हथौड़े से वार कर छतिग्रस्त करने की घटना को अंजाम दिया गया ।

रिहायशी इलाक़े में शहर के बीचों बीच इस तरह की घटना चंदवा पुलिस के लिए एक सवाल का विषय खड़ा करता है, जबकि 24 घँटे पुलिस की गस्ती जारी रहती है

तब भी दिन दहाड़े शहर के बीच एटीएम मशीन को छतिग्रस्त कर देना ?

शाखा शाखा प्रबंधक ने बताया कि मामले की जानकारी चंदवा पुलिस को दे दी गयी है।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुटी चन्दवा पुलिस।

बालूमाथ से संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post