Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

सूर्य मंदिर विकास परिषद के सदस्यों ने राम मंदिर निर्माण के लिए 25 हजार का चेक चितरंजन महापात्र को सौंपा

घाटशिला :- पूर्वी सिंहभूम जिले के गोपालपुर पंचायत स्थित सूर्य मंदिर विकास परिषद के सदस्यों ने मंगलवार को अयोध्या में बनाए जा रहे राम मंदिर निर्माण के लिए चेक के माध्यम से 25 हजार रुपए राशि की सहयोग की । सूर्य मंदिर विकास परिषद की ओर से उक्त चेक को श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के जिला संघचालक चितरंजन महापात्र को सौंपा । जानकारी हो कि जो राम मंदिर निर्माण केसूर्य मंदिर विकास परिषद के सदस्यों ने सौंपा उस राशि को परिषद के सदस्यों के द्वारा ही एकत्रित किया गया था जिसमें मुख्य रूप से सहभागी रहे रामजी मौर्य, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, रणजीत ठाकुर, सुमन कश्यप, मधुसूदन श्रीवास्तव, राम सिहासन सिंह, योगेंद्र प्रसाद, रतन चटर्जी , रामेश्वर प्रसाद, जनार्दन प्रसाद एवं विकास परिषद के सभी सदस्यों ने सहयोग किया है।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post