Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया

घाटशिला:-  किसान विरोधी कानून एवं पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सांसद प्रतिनिधि कालटु चक्रवर्ती के नेतृत्व में मऊभंडार चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कालटु चक्रवर्ती ने कहा कि मोदी जी के अच्छे दिनो में पेट्रोल रू 60 से 100, डीजल 42 से 80, नोकरी देने के वादे पे छिनने के इरादे, किसान न चाहने पर भी जबरन उनपर थोपना, सरकारी संस्था को निरस्त कर साहूकारों को बेचना। देश के लिए इससे अच्छे दिन हो ही नही सकते। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप करुणाकर महतो,बदल गिरी, कन्हैया शर्मा, मोइन खान, अजय समेत कई कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post