Breaking
Fri. Feb 6th, 2026

भाजपा महानगर ने समर्पण दिवस की राशि प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की। 

जमशेदपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में स्मरण करते हुए भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा एवं समर्पण के तहत अर्पित की गई राशि को जमशेदपुर महानगर ने प्रदेश भाजपा को प्रेषित की। रविवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों के साथ चर्चा के उपरांत प्राप्त राशि 95,310/- की चेक झारखंड प्रदेश को प्रेषित की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि एकात्म मानववाद के प्रणेता, राष्ट्रवाद के पुरोधा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस पर संगठन की गतिविधि एवं कार्यों के सुलभ संचालन हेतु कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष श्रद्धाभाव से समर्पण राशि अर्पित करते हैं। महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राप्त समर्पण राशि को चेक के माध्यम से प्रदेश कार्यालय को प्रेषित की गई है। उन्होंने कहा कि इन राशि का उपयोग पार्टी की गतिविधियों के साथ पुण्य कार्यों में होता है। गुंजन यादव ने योगदान हेतु महानगर के सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, महामंत्री अनिल मोदी, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार, मणि मोहंती, ज्योति अधिकारी, अजित कालिंदी व अन्य उपस्थित थे।

 

Related Post