Breaking
Wed. Jul 1st, 2026

धान बंटवारे को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को किया जख्मी , अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत 

धालभूमगढ़:- धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कानाश गांव में धान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई । मारपीट के दौरान बड़े भाई ने अपने ही छोटे श्रीमत बेसरा को सब्बल से मार कर जख्मी कर दिया । जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया लेकिन एमजीएम अस्पताल ले जाने के क्रम रास्ते में ही श्रीमत बेसरा ने दम तोड दिया । घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी संतन तिवारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं । इधर श्रीमत अपने घर में अकेला रहता था । उसकी पत्नी अपने बच्चे को लेकर फुल पाल अपने मायके में रहती है । थाना प्रभारी संतन तिवारी एसआई तरुण कुमार के साथ घटनास्थल पहुंच कर ग्राम प्रधान विमल मंडल वार्ड सदस्य एवं अन्य लोगों से घटना के संबंध में पुरी जानकारी ले रहे हैं ।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post