Breaking
Sun. Nov 8th, 2026

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने को लेकर कॉलेज प्राचार्य ने की बैठक

घाटशिला:- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने को लेकर सोमवार को घाटशिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ पीके गुप्ता की अध्यक्षता में एनएसएस परिषद की बैठक हुई। बैठक के दौरान एनएसएस के एवं कालेज में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों की भूमिका पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एनएसएस इकाई के द्वारा सड़क सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रकार के अपने गतिविधियों में शामिल करें, सड़क सुरक्षा पर स्लोगन, राइटिंग एवं पोस्टर मेकिंग के माध्यम से दो प्रतियोगिता का आयोजन करे, पोस्टर एवं स्लोगन का प्रदर्शनी लगाने, एन एस एस सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए रैली आयोजित करेगा, स्थानीय प्रशासन के सहयोग सड़क सुरक्षा को लेकर से सभी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करने एवं कॉलेज में बाइक पर ट्रिपल लोड बिना हेलमेट पहन कर आने पर प्रवेश निषेध रहेगा। इस बैठक में मुख्य रूप से एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो इंदल पासवान, डॉ नरेश कुमार, डॉ एसके सिंह, डॉ संदीप चंद्रा, प्रो एम प्रमाणिक मौजूद थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post