Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

भाजपा महिला मोर्चा का पहला संगठनात्मक बैठक संपन्न

घाटशिला:- पूर्वी सिंहभूम जिला के भाजपा महिला मोर्चा की संगठनात्मक घाटशिला स्थित होटल सिटी इन में मोर्चा के जिलाध्यक्ष माला डे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, महामंत्री मंजुलता दूबे एवं पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू उपस्थित थे। बैठक में अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया गया। बैठक में उपस्थित महिला नेत्रियों को संबोधित करते हुए आरती कुजूर ने कहा कि हमारी भाजपा पार्टी महिला को सम्मान देने काम कर रही है । लेकिन विपक्षी उसे दूसरे रुप में ले रहे हैं । पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए महिलाओं में जोश भरते हुए कहा कि घाटशिला में जिलाध्यक्ष माला डे के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है और प्रयास करने की जरूरत है । जिस प्रकार हमारी बहनें पार्टी में समर्पित है उसी तरह हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमारे लिए एवं देश के जनता के लिए समर्पित है। मौके पर महामंत्री मंजूलता दूबे, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती, सुजन मन्ना, हिमांशु मिश्र, समेत कई भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post