Breaking
Fri. Jun 26th, 2026

हेरमा में दीत गोप की झोपड़ी में लगी आग। सबकुछ जल कर खाक।

राजनगर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिम दिशा में हेरमा पंचायत अंतर्गत हेरमा गांव के बड़ा टोला में सोमवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे दीत गोप की झोपड़ी में अचानक आग लग गई ।आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गया।

बता दें कि दीत गोप अत्यंत निर्धन व्यक्ति है और गांव के ग्रामीणों के बैलों को चराने का काम करता है ।उनके साथ उनका छोटा बेटा और एक पोता रहता है। किसी प्रकार दो वक्त की रोटी का जुटा कर गुजारा कर लेता है। वहीं सोमवार को भी बैलों को चराने खेत गया हुआ था ।कि अचानक उनको खरब मिली कि उसकी झोपड़ी में आग लग गया है।तो उनके पैरों से जैसे जमीन खिसक गई हो।वहीं गांव के ग्रामीणों ने मिलकर काफी मुस्कत के बाद नलकूप के पानी से आग पर काबू पाया । लेकिन तब तक उसके झोपड़ी में रखें सभी सामान धान, चावल, कपड़ा, सब कुछ जलकर खाक हो गया। वहीं गांव कि वार्ड सदस्य ताई मुनि सुंडी ने दमकल को सूचना दी लेकिन अग्निशमन की गाड़ी सरायकेला से आती है। और सरायकेला से हेरमा काफी दूर होने के कारण आने में काफी समय लग जाता है ।तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। वहीं वार्ड सदस्य ताई मुनि सुंडी ने बताया कि दीत गोप अत्यंत निर्धन है जो भी कुछ बचा था वह भी जलकर खाक हो गया ।अब उनके पास खाने के लिए अनाज और पहनने के लिए कपड़े तक नहीं बचे। और रहने के लिए बसेरा भी नही है।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट

Related Post