Breaking
Mon. Sep 21st, 2026

किसानों के समर्थन में वाममोर्चा और राजद का चक्का जाम कल_

दुमका प्रियव्रत झा

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आहूत देशव्यापी चक्का जाम के समर्थन में राष्ट्रीय स्तर पर किसानों को समर्थन देने का आह्वान वाममोर्चा एवं राजद ने किया है। जिसके तहत शनिवार को दुमका में भी चक्का जाम किया जाएगा। शुक्रवार को दुमका में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव और सीपीआईएम के जिला सचिव एहतेशाम अहमद ने संयुक्त रूप से बैठक कर चक्का जाम करने का निर्णय लिया। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के आलोक में चक्का जाम दिन के 12 बजे से 3 बजे तक किया जाना है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी बिल वापस नहीं ले लेती है तमाम विपक्षी दल किसानों के समर्थन में आंदोलन की मुहिम में साथ रहेगा। मौके पर राजद के प्रदेश सचिव जितेश कुमार दास, सीपीआईएम के जिला कमेटी सदस्य अखिलेश कुमार झा व अमरेश कुमार सिन्हा मौजूद थे। सीपीआईएमएल के जिला सचिव बाबूलाल राय ने भी चक्का जाम आंदोलन में साथ देने की सहमति व्यक्त की है।_

Related Post