Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

कामता पंचायत सचिवालय में चोरों ने किया हाथ साफ

rajdhani news

चंदवा। थाना क्षेत्र के कामता पंचायत सचिवालय में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। कामता पंचायत की मुखिया द्वारा बताया गया की मंगलवार की देर रात को अज्ञात चोरों द्वारा सचिवालय से एक प्रिंटर एक इनवर्टर 2 बैटरी एक स्टेबलाइजर की चोरी कर ली गई है। सुबह जब पंचायत प्रतिनिधि सचिवालय पहुंचे तो देखा की सचिवालय में रखें सामान की चोरी कर ली गई है। घटना की जानकारी कामता पंचायत के मुखिया एंव पंचायत सचिव के द्वारा आवेदन के माध्यम से थाना प्रभारी को सूचना दे दी गई है।

बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post