Breaking
Thu. Mar 19th, 2026

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह अपने आप्त सचिव सह बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता के आवास पर पहुंचे

ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह अपने आप्त सचिव सह बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता के आवास पर पहुंचे। सड़क दुर्घटना के दौरान घायल उप मुखिया सुनील गुप्ता का बाएं हाथ की कलाई टूटने की जानकारी हासिल किए। जानकारी हासिल करने के पश्चात स्वास्थ्य से संबंधित कई सारे टिप्स देकर जल्द ही स्वास्थ्य होने की कामना भी किए। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में अपना सदैव सहयोग देने का आश्वासन भी दिए। उन्होंने जल्द स्वस्थ होकर पूर्व की भांति पंचायत में विकास के कार्यों में जुटने की भी बात कही। उनके साथ जिला पार्षद किशोर यादव, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी प्रमोद साह भी उपस्थित थे।

विदित हो कि उप मुखिया सुनील गुप्ता का सड़क दुर्घटना में बाएं हाथ की कलाई टूट गई थी। ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह को इसकी सूचना मिलते ही वे अपने स्तर से आदित्यपुर स्थित शिवा नर्सिंग होम में भर्ती करवाएं। हड्डी के चिकित्सक डॉ ज्ञान प्रकाश जायसवाल से इलाज करवा कर पिछले दिनों छुट्टी भी दिलवाए। इस दौरान श्री गुप्ता के आवास पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी हासिल करने के लिए जिला परिषद सदस्य, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, समाजसेवी,अधिवक्ता सहित कई स्थानीय लोग पहुंच रहे हैं।

Related Post